हिरणपुर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र खस्ताहाल।
पाकुड़, हिरणपुर-
सामाजिक कार्यकर्ता और हिरणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद महताबुद्दीन अंसारी का कहना है कि वर्तमान समय में आम आदमी को विकास चाहिए। प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की हालत खस्ता है ।सड़क, बिजली, पेयजल की पर्याप्त सुविधा अब भी लोगों तक नहीं पहुंची है। लोगों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर भी उपलब्ध नहीं है। प्रसिद्ध मवेशी हाट हिरणपुर सरकारी व्यवस्था के कारण बदहाल है। सरकार द्वारा बनाए गए क्रॉस बांध नाकाम हो चुके हैं। सूरज बेड़ा में सिंचाई के लिए बड़ा बांध बनाकर किसानों को सिंचाई की सुविधा दी जा सकती है लेकिन सरकार इस ओर कोई पहल नहीं कर रही है। अधूरे पड़े नहरों को भी पूरा कर सिंचाई की सुविधा किसानों को दी जा सकती है। हिरणपुर में स्वास्थ्य सेवा की स्थिति बदतर है लोगों को विकट परिस्थिति में बंगाल के चिकित्सकों पर निर्भर रहना पड़ता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours