पाकुड़िया में शिक्षा की स्थिति बदहाल।
पाकुङ, पाकुङिया-
पाकुड़िया पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समाजसेवी शिव शंकर भगत जी का कहना है कि गांव तक पक्की सड़क होनी चाहिए और बिजली व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। कई पंचायतों में पेयजल समस्या अब भी बरकरार है। तिरपितिया नदी में बनिया प्रसाद पंचायत के अंतर्गत राजदाहा में बांध बनाकर किसानों को सिंचाई की सुविधा दी जा सकती है साथ ही फुलझिंझड़ी पंचायत के मोहनपुर गांव में बांध बनाकर जल संचय किया जा सकता है जिससे हजारों एकड़ जमीन की सिंचाई होगी। समाजसेवी श्री भगत कहते हैं कि प्रखंड के कई गांवों में चांपाकल लगाना जरूरी है वही उनका कहना है कि पाकुड़िया में शिक्षा की स्थिति दयनीय है ।पुरानी शिक्षा पद्धति से बेहतर शिक्षा मिलती थी लेकिन वर्तमान शिक्षा पद्धति में सरकारी स्कूलों में पढ रहे बच्चे प्रवीण नहीं हो पाते हैं जिस कारण एक शिक्षित समाज का सपना साकार नहीं हो सकता।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours