आदिवासी समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता की कमी।
पाकुड़, अमड़ापाड़ा, जडाकी पंचायत-
अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत जडाकी पंचायत की मुखिया मेरीला सोरेन बताती हैं कि उनके पंचायत में 15 आदिवासी गांव हैं जिसमें जडाकी ,पीपरजोरिया, चटरापहाड़, बिशनपुर, उदलबनी, बङा सालहटी, फतेहपुर पहाड़ियाटोला में अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। वहीं वोडोपहाङ,बुङीडुब्बा, चटरा पहाड़ जडाकी ऊपर टोला, उदलबनी में लोगों के लिए पेयजल समस्या गंभीर है ,लोग झरना का पानी पीने को मजबूर हैं। उनके पंचायत के विद्यालयों में शिक्षा की कमी है। गांवों में आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माणाधीन है। किसान सिंचाई के अभाव में पूरी तरह वर्षा पर आश्रित है। मुखिया मेरिला सोरेन बताती हैं कि उनके द्वारा अब तक 25 पीसीसी ,400 पीएम आवास ,400 शौचालय 3 नाला ,एक पुलिया 15कुँआ ,12 पशु सेड, 80 फ़ीसदी लोगों को राशन कार्ड और 75 फिसदी लोगों को पेंशन उपलब्ध कराया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours