प्रधानमंत्री आवास, राशन और पेंशन की समस्या।
पाकुङ,आमङापाङा, बासमती पंचायत-
आमङापारा प्रखंड अंतर्गत बासमती पंचायत में कुल 4 गांव है जिसके अंदर 13 वार्ड हैं।
कुलखीपाङा,शितपहाड़ी पहाड़िया टोला तक सड़क नहीं पहुंची है। मुखिया सुभाष मरांडी बताते हैं कि पंचायत के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। बासमती माझ टोला में पेयजल की भारी कमी है ।अंबाडीहा,पोचाईबेड़ा ,कुलखीपाङा सहित कई गांवों में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। सीतपहाड़ी के पहाड़िया लोगों तक बिजली नहीं पहुंची है ।प्रधानमंत्री आवास ,राशन और पेंशन की समस्याएं हैं ।जन वितरण प्रणाली लोगों को समुचित रुप से मिल रहा है। पंचायत के मुखिया सुभाष मरांडी बताते हैं कि उनके द्वारा अब तक 10 पीसीसी, 02 नाला ,एक पुलिया, 50डोभा,30 पशु शेड, 07 कुआ, 8250 शौचालय ,और ढाई सौ पीएम आवास बनाया जा चुका है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours