कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की इफ्तार पार्टी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिस्सा लिया. दिल्ली में उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को नजरअंदाज कर राष्ट्रीय राजनीति नहीं हो सकती. चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस आज अकेले चलना किसी के लिए संभव नहीं है.
पीएम पद को लेकर हेमंत सोरेन ने कहा कि कांग्रेस यूपीए में सबसे बड़ा दल है. एेसे में स्वभाविक है कि उसकी दावेदारी बनती है. लेकिन ये बात भी सही है कि दशकों बाद कई राजनीतिक दलों ने भी अपनी जगह बनाई है. बतौर नेता प्रतिपक्ष पीएम उम्मीदवारी का सवाल विपक्षी एकजुटता को डायवर्ट करने का सवाल है. उन्होंने कहा कि मैं ज्योतिष नहीं हूँ, लेकिन ये सवाल कंफ्यूजन पैदा करता है.
हेमंत के मुताबिक जनता के फैसले के अनुसार सब कुछ तय होगा. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने भी क्षेत्रीय दलों का इस्तेमाल किया. क्षेत्रीय दलों के कंधों का इस्तेमाल कर सत्ता में आई. उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को पीएम पद की दावेदारी छोड़ एकजुट होने की नसीहत दी. साथ ही कांग्रेस को भी सहयोगियों के सम्मान का खयाल रखने की सलाह दी.
दिल्ली जाने से पहले रांची के बिरसा मुंडा एअरपोर्ट पर हेमंत सोरेने ने कहा कि दावत-ए- इफ्तार में विपक्षी एकजुटता दिखेगी और भाजपा इसका कोई भी अर्थ निकालने को स्वतंत्र हैं. झारखंड में बिजली-पानी की व्यवस्था को लचर बताते हुए हेमंत ने कहा कि राज्य की सरकार किसी भी आपदा से लड़ने के लिए तैयार नहीं है. भाजपा नेताओं के आजसू के प्रति नरम रुख पर हेमंत ने कहा कि देशभर में भाजपा की कमजोर स्थिति के चलते भाजपा नेताओं का आजसू के प्रति सुर नरम हुआ है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours