गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों के जल्द ही इस्लाम धर्म अपनाए जाने की बात सामने आई है. आदिवासी समाज के इन लोगों का मानना है की उनके साथ कई मुद्दों पर उत्पीड़न हो रहा है. केस दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है. ऐसे में अब उन्हें ऐसा लग रहा है की अपनी सभ्यता- संस्कृति को बचाने की कोशिश पर भी केस दर्ज किया जायगा तो उन्हें इस धर्म में रहना ही नहीं है. उन्होने उपायुक्त को भी जल्द आवेदन देकर इसकी इजाजत लेने की बात कही है.
गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र में विगत दिनों एक धार्मिक स्थल को लेकर सदान समुदाय के लोग व आदिवासियों के बीच विवाद उठा था जिसको लेकर प्रशासन की ओर से कारवाई की जा रही है. इस मामले में घाघरा थाना में मामला भी दर्ज किया गया है लेकिन जब प्रशासन की ओर से कारवाई की जा रही है तो आदि्वासी समुदाय के वैसे लोग जिनपर मामला दर्ज हुआ है वे अब प्रशासन पर सहयोग नहीं करने पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाल रहे हैं. इन लोगों का मानना है की जब अपनी संस्कृतिक व धार्मिक विरासत को बचाने के लिए आवाज उठाने पर कारवाई होती है तो ऐसे धर्म में रहने का कोई फायदा नहीं है.
आदिवासी महिला की माने तो इस्लाम धर्म वालों के साथ कभी भी इस तरह का नहीं होता है.पूरा मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के भी लोग काफी सक्रिय हो गए हैं. एसडीओ व एसडीपीओ दोनों ने घाघरा थाना पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन शुरु की.उन्होंने भी माना की कानुनी कारवाई से बचने व प्रशासन पर दबाव देने को लेकर ऐसा किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने इस तरह के कार्य को गैरकानुनी बताते हुए ऐसे लोगों पर कारवाई की बात कही. वहीं स्थानीय मुखिया ने कहा की कुछ लोग अन्य लोगों को बहकाकर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है जो गलत है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours