डुमरचीर इंटर स्तरीय विद्यालय में अबतक शिक्षक नहीं हुए नियुक्त।
 पाकुङ,अमड़ापाड़ा ,डुमरचीर पंचायत-
 आमड़ापाड़ा प्रखंड के डुमरचीर पंचायत में कुल 18 गांव है जिसमें 17 गांव आदिवासी बहुल है। पंचायत के मुखिया वरसन हेंब्रम बताते हैं कि बड़ा बासको पहाड़, पुसुरभीठा, पालमांडू पहाड़, पाकोडीह, पतरापाङा, जामकुंदर ,वास्को संथाली पहाड़िया गांवों में पेयजल की घोर किल्लत है लोग झरना का पानी पीते हैं। वास्को पहाड़ , बड़ा बॉस्को संथाली, पाकोडीह, पालमांडो से जामकुंदर के बीच 1.5 किलोमीटर सड़क नहीं बना है जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। डुमरचीर इंटर स्तरीय विद्यालय में अभी शिक्षकों की नियुक्ति ही नहीं हुई है जिससे शिक्षण प्रभावित है। डुमरचीर  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक प्रतिनियुक्त नहीं है जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। मुखिया वर्शन हेंब्रम बताते हैं कि उन्होंने अब तक 35 पीसीसी, 15 कुआं, दो नाला, 60, पशु शेड, 450 पीएम आवास 250 लोगों को पेंशन और 1300साल लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours