धनबाद में एक मुस्लिम स्कूल ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता के बच्चे को पढ़ाने से इनकार कर दिया है.स्कूल प्रबंधन बीजेपी को मुस्लिम विरोधी पार्टी बताकर इस पार्टी के मुस्लिम नेता के बच्चे को पढ़ाने से इंकार कर रहा है. अभिभावक ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधीक्षक से कर स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है.
पांडरपाला के रहने वाले सैय्यद महताब आलम ने आजाद नगर स्थित मदर हलीमा पब्लिक स्कूल प्रबंधन पर यह गंभीर आरोप लगाया है. महताब का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चे का नामांकन उक्त स्कूल में नर्सरी कक्षा में कराया था. नामांकन के बाद से वह नियमित रूप स्कूल जा रहा था, लेकिन जब स्कूल प्रबंधन को इस बात की भनक लगी कि वह बीजेपी का नेता हैं तो स्कूल प्रबंधन अब बच्चे को पढ़ाने से इनकार कर रहा है. महताब आलम ने जिला शिक्षा अधीक्षक से स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की मांग की है.
दूसरी ओर स्कूल की प्राचार्या नाजनीन खान ने आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उनके बच्चे का नामांकन सत्र 2017-18 में किया गया था. वर्ष 2018-19 के सत्र में नामांकन के लिए कहा गया है लेकिन उन्होंने नामांकन नहीं कराया है. जिला शिक्षा अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours