बीसीसीएल धनबाद के एक सेवानिवृत सुपरिटेंडेंट जगदीश कुमार दास ने बोकारो में अपने आवास के बाथरुम में खुदकुशी कर ली. सुबह जब आवाज देने के बाद भी बाथरुम से आवाज नहीं आई तब परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा धक्का देकर खोला. परिजनों ने दास का शव बाथरुम के ऊपर बने रॉड से लटका पाया गया. तत्काल घटना की जानकारी चास थाना को स्थानीय लोगों ने दी.

बताया जा रहा है कि बीसीसीएल से सेवानिवृत होने के बाद जगदीश कुमार दास चास के सोलागीडीह स्थित लोकनाथ पुरी में आवास बनाकर अपनी पत्नी औऱ बेटी के साथ रह रहे थे. जानकारी के अनुसार मृतक के दो बेटे हैं जो बाहर रहते हैं. खुदकुशी किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

चास के पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह सुबह पैट्रोलिंग कर रहे थे जब उन्हें उनके विभाग से सूचना दी गई कि लोकनाथ पुरी में एक आदमी ने खुदकुशी कर ली है. घटना स्थल पर पहुंच कर देखा तो एक व्यक्ति गले में फंदे से लटका हुआ था. उन्होंने कहा कि अब पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours