पहाड़िया गांवों में पेयजल और सड़क की समस्या
पाकुङ, लिट्टीपाड़ा, तालझारी पंचायत-
पाकुड़ जिला अंतर्गत लिट्टीपाड़ा प्रखंड के तालझारी पंचायत में 11 गांव हैं जिसमें 8 गांव आदिवासी बहुल है। पहाड़ी क्षेत्र में बसे गांवों में लोगों के लिए पेयजल और सड़क की भीषण समस्या है। बिजली का नियमित रूप से नहीं मिलना इन लोगों के लिए बहुत ही कष्टदायक है। पंचायत के मुखिया मुंशी टुडू ,सचिव मधुसूदन मंडल और रोजगार सेवक मोहम्मद रबेकुल संयुक्त रुप से बताते हैं कि ग्राम स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है बचे कार्यों की प्रगति हो रही है। मुखिया संयुक्त रुप से बताते हैं कि उनके द्वारा अब तक 200 पीएम आवास, 30 पीसीसी 10नाला,10 कंपोस्ट पिट, 28 डोभा दो पशु शेड 10 कुआं और पंचायती भवन का मरम्मती कार्य पूरा कर लिया गया है। तालझारी पंचायत पूरी तरह से ओडीएफ घोषित किया जा चुका है जो उनके लिए प्रसन्नता की बात है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours