10 विद्यालयों में शिक्षक की कमी।
पाकुड़, महेशपुर ,पोखरिया पंचायत-

पाकुड़ जिला अंतर्गत महेशपुर  प्रखंड के पोखरिया पंचायत के लोग भीषण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं पकरीपाड़ा,फुदकूटोला,मयूरनचा,सिमलढाब,तसरिया में पेयजल की घोर किल्लत है। सिमलढाब, मयूरनाचा, पोखरिया के लोगों को अब तक सड़क की सुविधा नहीं मिली है। 10 विद्यालयों में शिक्षक की घोर कमी है ।मयूरनचा में आंगनवाड़ी केंद्र भवन नहीं बना है। बेरोजगारी की समस्या यहां मुंह बाए खड़ी है जिस कारण लोग दूसरे क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहे हैं। मुखिया सुरोधनी मुर्मू बताती है कि उनके द्वारा 35 पीसीसी, 3 नाला,एक चबूतरा, 5 पुलिया, 300 प्रधानमंत्री आवास ,160 शौचालय,50 डोभा, 1000 लोगों को पेंशन और 80 फ़ीसदी लोगों को राशन कार्ड उनके पंचायत में उपलब्ध करा दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours