पाकुड़✍
पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं जनकल्याणकारी योजना की समीक्षात्मक बैठक जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री विवेकानंद तिवारी के अध्यक्षता में आज नगर परिषद कार्यालय सभागार में किया गया।
        बैठक में प्रमुख रुप से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सम्पा साह उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिन्हा को कार्यपालक पदाधिकारी-सह- अनुमंडल पदाधिकारी श्री जीतेन्द्र कुमार देव, जिला २० सूत्री सदस्य श्री अनुग्राहित प्र● साह, हिसाबी राय उपस्थित थे।
     बैठक में शहरी आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह, स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना, शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग को सहायता, निम्न आय वर्ग को आवास निर्माण, शहरी जलापूर्ति योजना ,शहरी क्षेत्र में स्वच्छता कार्यक्रम, सहायता प्राप्त अनुसूचित जाति परिवार को लाभ, सफाई कर्मियों का पुनर्वास, सहायता प्राप्त अनुसूचित जनजाति परिवार आदिम जनजाति को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ, शिक्षा में रोजगार व अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण, नगर परिषद पाकुड़ क्षेत्र में महिला कल्याण हेतु महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी, शहरी क्षेत्र में सभी के लिए खेल की व्यवस्था, राष्ट्रीय सेवा योजना ,सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत सहायता प्राप्त शहरी निर्धन परिवारों की संख्या, वृक्षारोपण, शहरी क्षेत्र में सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, जलाशयों में प्रदूषण की रोकथाम, सार्वजनिक भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम  जैसे प्रमुख विषय पर समीक्षा किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours