झारखंड में पलामू एसपी को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन से ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए ले जाए जा रहे 12 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 32 लोगों को पुलिस ने मुक्त कराया है. आपको बता दें कि इन्हें दूसरे राज्यों में एक एजेंट द्वारा ले जाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक धान रोपने के नाम पर 12 नाबालिग लड़कियों समेत 32 महिलाओं को झारखंड के पलामू जिले से बिहार ले जाया जा रहा था. इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए मुखबिर से सूचना मिलने पर ऐजेंट राहुल तिवारी को डालटनगंज रेलवे स्टेशन से महिला थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

इसके बाद सभी 32 लड़कियों और महिलाओं को महिला थाना लाया गया, जहां से नाबालिग लड़कियों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया. इधर, मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी दुलर चोरे ने कहा कि ऐजेंट द्वारा स्टेशन पर जितने लोगों को लाया गया था, उसमें से सिर्फ 12 नाबालिग लड़कियों को ले जाने की बात कही जा रही थी. तब सभी ने इसका विरोध किया था. इस बीच पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी एजेंट को हिरासत में लेकर सभी को मुक्त कराकर थाने ले आई.

महिला थाना प्रभारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पर मानव तस्करी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours