झारखंड के पलामू जिले में हुसैनाबाद के नहर में डूबने से 2 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है. बता दें कि इस दौरान बच्चों के शवों को नहर का पानी कम कर बाहर निकाला गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की दोपहर दोनों बच्चे नहाने के लिए नहर पर गए थे. इसी क्रम में दोनों बच्चे लापता हो गए थे. घर वालों और ग्रामीणों ने सभी जगह दोनों बच्चों को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वे कहीं नहीं मिले. दोनों बच्चे हुसैनबाद के इस्लामपुर गांव के थे.
इसी क्रम में रविवार को अहले सुबह दोनों बच्चों के शव को नहर से बरामद किया गया. घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल मुख्य नहर की है. बता दें कि नहर में नहाने के दौरान 11 वर्षीय कैफ आलम और 10 वर्षीय अजहरुद्दीन आलम की नहर में डूबने से मौत हो गई है.
दरअसल, ये बच्चे अन्य बच्चों के साथ बीते शनिवार को नहर में नहाने गए थे. तभी इनमें से एक बच्चा उनके परिवार वालों के घर जाकर बताया कि वे दोनों बच्चे नहर में नहाते नहाते अचानक कहीं गायब हो गए हैं. स्थानीय ग्रामीणों ने नहर ऑपरेटर को सूचना दी जिसके बाद नहर का पानी कम किया गया. वहीं आज दोनों बच्चों का शव मिलने से परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल पसर गया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours