अपने एक दिवसीय रांची दौरे में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 को लेकर प्रदेश के नेताओं को जीत के टिप्स दिए. साथ ही राज्य की रघुवर सरकार के कामकाज की सराहना की. बीजेपी अध्यक्ष ने संगठन के टास्क को सौ फीसदी पूरा करने का एक बार फिर निर्देश दिया.

लगभग दस माह बाद अमित शाह झारखंड आए. इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. संगठन की स्थिति को भांपने और नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने के उद्देश्य से यह दौरा रहा. पार्टी कार्यालय में अमित शाह ने विस्तारकों के साथ बैठक की. बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के कार्य की समीक्षा की गई.

पिछले साल सितंबर माह में बीजेपी अध्यक्ष का तीन दिवसीय झारखंड प्रवास हुआ था. उस दौरान उन्होंने संगठन को धार देने के अलावा कई नये कार्य करने को कहा था. कुल 19 टास्क दिए गए थे. बैठक में इन सब की भी समीक्षा हुई. संगठन को लोकोन्मुखी बनाने के लिए टास्क की भी समीक्षा हुई. विस्तारकों को पूरी तल्लीनता से काम करने को कहा गया. साथ ही विपक्ष के दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए जनता के पास सही बातें रखने को कहा. जिनका काम पूरा नहीं हुआ, उन्हें जल्द पूरा करने को कहा गया.

मिशन 2019 के मद्देनजर अमित शाह ने प्रदेश इकाई को तैयार रहने को कहा. सभी 14 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य रखा गया. पिछले चुनाव में बीजेपी को 12 सीटों पर जीत मिली थी.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours