भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के एक दिवसीय झारखंड दौरे पर जेवीएम और झामुमो दोनों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह के झारखंड यात्रा को निष्प्रभावी करार देते हुए कहा कि झारखंड की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आदिवासियों-मूलवासियों ने भाजपा को पूरी तरह से नकारने का मन बना लिया है, और अमित शाह के दौरे का कोई असर झारखंड की राजनीति पर नहीं पड़ेगा.

वहीं अमित शाह के झारखंड दौरे को लेकर झामुमो ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की आदिवासी-मूलवासी विरोधी फैसले से उपजे आक्रोश को नापने के लिए अमित शाह रांची आकर सामान्य अनुसूचित जनजाति के कार्यकर्ताओं
के साथ बैठक कर रहे हैं. पर इसका अब कोई फायदा भाजपा को नहीं मिलेगा.

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर  झारखंड आए. इस दौरान उन्होने रांची में आदिवासी बुद्धिजीवियों के साथ संवाद किया. साथ ही बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के जीतने के लिए टिप्स दिए.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours