झारखंड देश का सोलहवां ऐसा राज्य बन गया है, जहां मिजल्स- रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई है. सीएम रघुवर दास ने रिम्स सभागार में मिजल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. इस दौरान उनके सामने कुछ बच्चों को टीका लगाया गया.
इस अभियान के तहत सूबे के एक करोड़ 17 लाख बच्चों को टीका दिया जाएगा. इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों को भी जोड़ा गया है. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र से लेकर अन्य संस्थाओं को भी इसमें बड़ी भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है.
सीएम ने कहा कि टीकाकरण के क्षेत्र में राज्य लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. राज्य गठन के समय साल 2000 में टीकाकरण कवरेज मात्र 8.8 फीसदी था, जो आज बढ़कर 90 प्रतिशत हो गया है.
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी भी शामिल हुए. इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव निधि खरे ने इसके कवरेज के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस कार्यक्रम पर 13 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसके तहत पांच राउंड होंगे. 9 माह से लेकर 15 साल के बच्चों को यह टीका दिया जाएगा. सीएम ने उम्मीद जताई है कि यह अभियान अच्छी तरह चलेगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours