रांची में फर्जीवाड़ा कर ठेकेदारों और छात्रों से लाखों रुपये की ठगी की गई. शिकायत मिलने के बाद एसडीओ अंजली यादव की अगुआई में अशोक नगर स्थित अमिशा इंटरप्राइजेज में छापेमारी की गई. इस दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आये.

एसडीओ के मुताबिक अमिशा इंटरप्राइजेज एनटीपीसी में काम दिलाने के नाम पर ठेकेदारों से लाखों रुपये की ठगी की. ठेकेदरों को ये कहा गया कि कंपनी को एनटीपीसी में शौचालय बनाने का काम मिला है. जिसे कंपनी पेटी कान्ट्रैक्ट पर ठेकेदारों को देगी और इसके बदले ठेकेदारों से लाखों में रुपये लिये गये.

एसडीओ के मुताबिक कंपनी ने छात्रों को भी चूना लगाया. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर छात्रों से ठगी की गई. उनके मुताबिक इस ठगी के बारे में एक शख्स ने शिकायत की और उस शिकायत पर जब छानबीन की गई, तो कंपनी के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ.

छापेमारी के दौरान कंपनी की संचालिका को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. दस्तावेज और फाइलें जब्त की गई हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours