पूर्वी सिंहभूम के एमजीएम थाना क्षेत्र के डालाझरना पहाड़ के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ. दाेनों ओर से काफी देर तक चली गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया. मुठभेड़ नक्सली आकाश के दस्ते से हुई थी.
पुलिस को सूचना मिली थी की एक करोड़ इनामी नक्सली आकाश का दस्ता बंगाल सीमावर्ती इलाके के डालापानी झरना पहाड़ पर शरण ले रखा है. पुलिस ऑपरेशन चलाकर पहाड़ पर चढ़ ही रही थी की पहाड़ के ऊपर से नक्सलियों ने गोली की बौछार कर दी. जिसमें ऑपरेशन में सबसे आगे चल रहे सीआरपीफ जवान निर्मल घोष शहीद हो गये. जवान के शहीद होने के बाद भी घंटों दोनों ओर से गोलियां चली. पुलिस ने दावा किया है कि नक्सलियों को भी गोली लगी है.
घटना के बाद डीआईजी कुलदीप द्विवेदी और एसपी अनुप बिरथरे घटना स्थल पर पहुंच कर मुठभेड़ की जानकारी ली और शहीद जवान के शव को केशरपुर सीआरपीएफ कैम्प लाया गया. शहीद जवान के शव को हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है.
घटना के बारे में एसपी अनुप बिरथरे ने बताया कि सूचना मिली थी कि नक्सली का दस्ता बंगाल के सीमावर्ती इलाके के डालाझरना पहाड़ पर शरण ले रखा है. केशरपुर सीआरपीएफ के जवान ऑपरेशन के लिए सुबह तीन बजे ही निकल गये और डालाझरना पहाड़ चढ़ ही रहे थे की पहाड़ के ऊपर से गोली चली जिसमें एक जवान शहीद हो गये.
घटना के बाद ग्रामीण एसपी, एसपी, घाटशिला एसडीपीओ और कई थाना के थाना प्रभारी ने फिर से सर्च अभियान शुरू किया है. इधर सीआरपीएफ के जवान भी अलग टीम बनाकर सर्च अभियान में लगे हैं.
इधर, घटना के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा- नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान निर्मल घोष की शहादत को सलाम. दुख की इस घड़ी में झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता शहीद निर्मल घोष के परिजनों के साथ है. झारखंड सरकार उनके परिवार की हर संभव मदद करेगी



Post A Comment:
0 comments so far,add yours