मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज गुरुवार शाम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राजभवन में हुई शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सीएम ने मानसून सत्र के दौरान सदन में हुए कामकाज की जानकारी राज्यपाल को दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अवगत कराया.
राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच लगभग आधे घंटे तक मुलाकात हुई. इस मुलाकात में सीएम ने राज्यपाल के समक्ष सरकार के कामकाज की भी चर्चा की. बता दें कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 16 जुलाई से 21 जुलाई तक चला.
बता दें कि मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा का मुख्य एजेंडा भूमि अधिग्रहण विधेयक वापस लेने की मांग हावी रही. विपक्ष के अन्य दल यानी कांग्रेस, जेवीएम व अन्य दल भी साथ रहे. इस सत्र में सरकार का काम हो गया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि विपक्ष हठधर्मी बन गया है. इस सत्र में अनुपूरक बजट पास हो गया. डेढ़ दर्जन विधेयक भी पारित हो गए. इस सत्र में 378 प्रश्न आए. एक भी प्रश्न टेक अप नहीं हो सका. विपक्ष खासतौर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्टैंड वही रहा. अंतिम दिन झाविमो के प्रदीप यादव ने स्कूलों के विलय का मुद्दा उठाया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours