डेली वुड मंच पर मिस इंडिया झारखंड का खिताब हासिल करने वाली बाबा नगरी की अनुष्का आनंद के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. आज गुरुवार को देवघर के भाजपा विधायक नारायण दास ने अनुष्का के घर पहुंच कर उन्हें बधाई दी. इस मौके पर देवघर विधायक नारायण दास ने न्यूज 18 को जानकारी दी कि सदन में उनके दारा अनुष्का की उपलब्धि की चर्चा किए जाने पर मुख्यमंत्री ने एक लाख नकद प्रोत्साहन राशि देने का आश्वासन दिया है.
बता दें कि देश भर के 64 शहरों में हुए ऑडिशन में बाबा नगरी देवघर की अनुष्का का चयन धनबाद ऑडिशन में हुआ था. अनुष्का आनंद ने 15 जुलाई से 19 जुलाई के बीच दिल्ली में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस इंडिया झारखंड का खिताब हासिल किया.
जीत के बाद बीते बुधवार को जब अनुष्का आनंद देवघर पहुंची तब जसीडीह स्टेशन पर उनके चाहने वालों और साथियों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस मौक पर ढोल नगाड़ों के साथ फूलों से सजे खुले जीप में उन्हें जसीडीह से देवघर लाया गया. अनुष्का आनंद ने कहा कि अगर उसे लोगों का प्यार और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तब वह अगले वर्ष मिस इंडिया का खिताब जीतकर देवघर आएंगी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours