व्यापार करने में आसानी के लिए शुरू की गई ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में झारखंड को चौथा स्थान हासिल हुआ है. जबकि आंध्र प्रदेश ने गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है. वहीं तेलंगाना और हरियाणा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे हैं.
सीएम रघुवर दास ने ट्वीट कर राज्य की जनता को बधाई दी है. उनके मुताबिक, झारखंड ने एक बार फिर इतिहास रचा है. ईज आफ डूइंग बिजनेस में झारखंड, देश के अग्रणी चार राज्यों में शामिल हो गया है. पिछली बार हमारी रैंकिंग सात थी, जो इस बार बढ़कर चार हो गई है. सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों के चलते ही यह संभव हो सका है.
निवेशकों को ये सुविधाएं देना जरूरी
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस का मकसद निवेशकों को घर बैठे ही सभी सुविधाएं उपलब्ध करना है. ताकि उन्हें व्यापार करने में आसानी हो सके. जिसमें विभागों की सूचनाएं ऑनलाइन उपलब्ध करना, ऑनलाइन फीस जमा करना, तय समय सीमा के भीतर सेवाएं देना, उद्योगों से संबंधित मामलों का निस्तारण करने के लिए अलग से वाणिज्यकीय विवाद न्यायालय का गठन, श्रम कानूनों को सरल बनाना, पर्यावरण क्लीयरेंस आदि तमाम सुविधाओं पर विश्व बैंक सर्वे करना है.
ये हैं टॉप 10 राज्य
आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, पश्चिम बंगाल.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours