देवघर के बिलासी में दो बाइक पर आए 6 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक शख्स की हत्या कर दी, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बदमाशों के हमले में महेशमार निवासी रमेश हरि की मौत हो गई, जबकि मुन्ना सिंह की सदर अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. इसको देखते हुए अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील
कर दिया गया. आक्रोशित लोगों ने महेशमारा मुख्य सड़क को जामकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की और जमकर बवाल काटा.

आक्रोशित लोगों ने एक आरोपी के घर जमकर तोड़-फोड़ भी की. सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, तो लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसके कारण कई मीडियाकर्मियों को चोटें आईं. घटना के संबंध में बताया गया कि इसके पीछे जमीन विवाद कारण हो सकता है. पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराकर मामले की छानबीन में जुटी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours