जमशेदपुर के जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राजू वर्मा की संदिग्ध अवस्था में मंगलवार को मौत हो गई. राजू वर्मा का शव एक बंद कमरे से पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि राजू वर्मा का पूरा परिवार आदित्यपुर में रहता है. लेकिन एक शादी समारोह में शरीक होने बिहार के पटना गए हुए हैं. सहकारिता पदाधिकारी अकेले घर में थे. वैसे मंगलवार को जब यह घर से बाहर नहीं निकले और फोन भी रिसीव नहीं किए तो परिवार वालों को आशंका हुई. परिवार के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. पुलिस जब सहकारिता पदाधिकारी के घर पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था. लेकिन पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पाया की जिला सहकारिता प्रसार पदाधिकारी की मौत हो चुकी है.
हालांकि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा की यह आत्महत्या है या फिर कोई और कारण से इनकी मौत हुई है. फिलहाल पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है की कहीं सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को कोई बीमारी तो नहीं थी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours