झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन भी हंगामेदार रहा. पक्ष-विपक्ष की तकरार के बीच नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने विपक्ष के नेताओं को इंडियन मुजाहिदीन और अफजल गैंग का सदस्य बता दिया. सीपी सिंह ने सदन में कहा कि सुखदेव भगत को छोड़कर, हेमंत सोरेन से लेकर प्रदीप यादव तक सभी विपक्षी देशद्रोही हैं. ये सभी अफजल गैंग के सदस्य की तरह व्यवहार कर रहे हैं.
इससे पहले सदन में मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा समेत लगभग समूचे विपक्ष के भूमि अधिग्रहण कानून, कांग्रेस के बुधवार को हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज, अल्पसंख्यकों की असुरक्षा समेत अनेक मामलों में हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही पहले दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. इसके बाद दो बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई होने पर विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया.
बता दें, स्वामी अग्निवेश के मामले पर मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि कोई स्वामी नहीं बल्कि बहुत बड़ा फ्रॉड है और देश की संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है. अग्निवेश ने खुद ही अपने ऊपर हमला करवाया, जिससे खुद को स्थापित किया जा सके क्योंकि उन्हें आज कोई नहीं पूछता.
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर हमला हुआ. इस दौरान उनकी जमकर पिटाई कर दी गई. इस मामले में बीजेपी के सात और बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर केस दर्ज हुआ है. हमले के बाद स्वामी ने आशंका जाहिर की थी कि कहीं ये हमला सरकार प्रायोजित तो नहीं



Post A Comment:
0 comments so far,add yours