जामताड़ा में सांप काटने से तीन बच्चों की मौत हो गई. तीनों बच्चे कुंडहित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे. स्कूल के हॉस्टल में तीनों बच्चों को सांप ने काट लिया. घटना सोमवार की है.
जानकारी के मुताबिक एक और बच्चे को सांप ने काटा है. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह हाॅस्टल जिला परिषद सदस्य भजो हरी का है, जहाँ लगभग 100 बच्चे रहते हैं. मृतक में यूकेजी के अर्पित गोराई, पहली कक्षा के किरण हेंब्रम और सूरज हेम्ब्रम शामिल हैं. जबकि शुभोजित मुर्मू का सुऊरी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
लोगों के मुताबिक चार बच्चों को सांप ने काट लिया, जिससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. एक की अस्पताल में जान गई, जबकि एक अन्य का इलाज चल रहा है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ किया. पीड़ित परिवार के सदस्यों ने अस्पताल में हंगामा किया



Post A Comment:
0 comments so far,add yours