हजारीबाग पुलिस ने कटकमदाग थाना क्षेत्र से मंगलवार को जेपीसी का कमांडर निर्भय जी उर्फ करण जी को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार किये गये जेपीसी कमांडर के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो कारतूस और कई सिम कार्ड बरामद किए हैं.

एसपी मयूर पटेल ने बताया कि 14-15 जुलाई की मध्य रात्रि में कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा में हाइवा के ऊपर गोली चलाने के मामले में यह मुख्य आरोपी था. इस हादसे में हाइवा चालक की मौत भी हो गई थी जिसको लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. वहीं गिरफ्तार जेपीसी के कमांडर निर्भय जी उर्फ करण जी ने पुलिसिया पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं, जिस पर पुलिस अभी अनुसंधान के साथ-साथ आगे की कार्रवाई कर रही है.

बताते चले कि जेपीसी कमांडर दशरथ जी के मारे जाने के बाद गिरफ्तार करण ही संगठन का कार्यभार देख रहा था. करण जी के ऊपर हजारीबाग और कोडरमा में 9 अापराधिक मामले अब तक सामने आए हैं. जबकि पुलिस अभी अन्य और मामले की छानबीन में जुटी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours