लौहनगरी जमशेदपुर शहर में चेन छिनतई गिरोह का आंतक देखा जा रहा है. सोमवार को साकची थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक घंटे के भीतर दो महिलाओं से चेन कि छिनतई कि घटनाओं को अंजाम दिया गया है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े चेन कि छिनतई की है. चेन छिनतई की इस घटना से पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है.

चेन छिनतई की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर साकची थाना प्रभारी पहुंचे और वे पूरे मामले की जांच में जुट गए. पुलिस घटना स्थल के आस पास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. बता दें कि साकची थाना क्षेत्र में शाम को अचानक धालभूम रोड के पास वाक करती एक महिला से बाइक सवार तीन अपराधियों ने चेन छीन लिया और फिर वहां से पलक झपकते ही भाग गए.

इसी तरह दूसरी घटना राजेन्द्र स्कूल के पास घटी जहां बाजार जा रही महिला से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छीन ली. फिलहाल पुलिस चेन छिनतई की दोनों घटनाओं की शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस दावा कर रही है कि वह जल्द ही चेन छिनतई गिरोह पकड़ लेगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours