राजमहल के बीजेपी विधायक अनंत ओझा को मोबाइल फोन से धमकी मिल रही है. अनंत ओझा को बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाने से नाराज तत्वों की ओर से धमकी मिलने की बात कही जा रही है. वहीं विधायक का कहना है कि वह पूरी तरह से निश्चिंत है.
साहेबगंज के एसपी एचपी जनार्दन ने कहा कि पुलिस हेड क्वार्टर से एक आदेश मिला है कि राजमहल के विधायक अनंत ओझा को धमकी दी जा रही है. एसपी ने कहा कि राजमहल के बीजेपी विधायक को धमकी मिलने की खबर के बाद से ही उनकी सुरक्षा व्यस्था बढ़ा दी गई है. विधायक के कार्यक्रमों को लेकर संबंधित थानों को एलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि हर थाने को सूचना दे दी गई है कि जहां भी जिस कार्यक्रम में भी विधायक जाएंगे उनके साथ उस क्षेत्र के थाने की एक फोर्स भी साथ रहेगी. एसपी ने विधायक से बात कर बताया कि उन्हें बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर धमकी मिल रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours