झामुमो अर्जुन मुंडा के बाद अब मंत्री सरयू राय पर भी डोरे डाल रही है. आज शनिवार को पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी ने प्रेसवार्ता में कहा कि मंत्री सरयू राय रहकर
अपनी पीड़ा बताते हैं. सरयू राय सरकार की आलोचना भी करते हैं तो वे क्यों नहीं भाजपा छोड़कर झामुमो में आ जाते हैं? कुणाल षाडंगी ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कई बार मंत्री सरयू
राय को ये ऑफर दिया है.
दरअसल प्रेस कांफ्रेंस भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान की प्रतिक्रिया में आयोजित की गई जिसमें अमित शाह ने कहा था कि अर्जुन मुंडा के रोडमैप को लेकर रघुवर दास आगे बढ़ रहे हैं. विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि अमित शाह का ये बयान विरोधाभासी है क्योंकि अर्जुन मुंडा सीएनटी और पत्थलगड़ी को लेकर सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं. कुणाल षाडंगी ने अर्जुन मुंडा के उस बयान का समर्थन किया जिसमें राज्य की पुलिस पर राजनीतिक तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया गया था.
कुणाल षाडंगी ने विपक्ष की बंदी में डीजीपी डीके पांडेय की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि धनबाद में भाजपा से लड़ने की खबरों का उन्होंने आज तक खंडन क्यों नहीं किया? मिलाजुलाकर झामुमो
भाजपा के दो बड़े नेताओं अर्जुन मुंडा और सरयू राय को अपनी तरफ खींचने की कवायद में है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours