खूंटी गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी और पीएलएफआई कार्यकर्ता बाजी सामद उर्फ टकला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा गठित विशेष दल ने एक संयुक्त छापामारी अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी टकला ने पूछताछ के दौरान खूंटी गैंगरेप मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्थलगढ़ी के नेता जॉन जुनास तिडु, बलराम सामद और लक्ष्मण सोय के उकसाने पर उसने अपने सहयोगियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया.
पुलिस के मुताबिक 19 जून को खूंटी के अड़की के कोचांग गांव में घटना को अंजाम दिया गया. निजी संस्था की तरफ से नुक्कड़ नाटक करने की पांच युवतियों को दो मोटरसाइकिल सवार पांच-छह लोगों ने अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया. पुलिस ने इस मामले में पत्थलगढ़ी नेता जॉन जोनास टुडू को मास्टर माइंड बताया. फादर अल्फांसो की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दो अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा गया है. पीएलएफआई सदस्य टकला के गिरफ्तार होने से इस मामले में नया खुलासा हो सकता है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours