राज्य की गरीब जनता लोकतंत्र का पांचवा खंभा है. इनकी सुरक्षा और मदद की जिम्मेदारी सरकार और राज्य पुलिस पर है. आप अपनी वर्दी का रौब इन्हें नहीं दिखाएंगे. यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को 2645 नव चयनित अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहीं.प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नियुक्ति पत्र वितरण किया.नियुक्ति पत्र मिलने से एक ओर झारखंड पुलिस को आज 2645 नए अवर निरीक्षक मिले.इस मौके पर नियुक्ति पत्र पाने के बाद युवाओं के चेहरे पर एक नए और सुरक्षित झारखंड बनाने की जिम्मेदारी मिलने पर चमक दिखी.

इन युवाओं ने इस मौके पर दहेज के बिना शादी करने का संकल्प लिया वहीं यह भी कहा कि वे जाति धर्म और व्यक्तिगत स्वार्थ से उपर उठ कर ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्हवन करेगें.छह अगस्त से एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त कर यह तमाम विभिन्न थानों में पदस्थापित किए जाएंगे.इस मौके पर राज्य पुलिस के मुखिया ने जहां नए दारोगा को शुभकामना दीं और कहा कि वे अपराधमुक्त, नक्सलमुक्त और भ्रष्टाचार मु्क्त झारखंड बनाएं.वहीं गृह सचिव ने भी नव चयनित अवर निरीक्षकों को कर्तव्य के निर्वहन इमानदारी पूर्वक करने की अपील की और कहा कि रिफार्म के दौर से गुजर रही झारखंड पुलिस को ऑफिसर ओरियेंटेड बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

इन 2645 में से 84 प्रतिशित यानि 2189 झारखंड के थे वहीं शेष भी झारखंड के ही निवासी थे जो पिछले तीन पीढ़ी से झारखंड में निवास कर रहे थे.इनमें 232 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं.मुख्यमंत्री ने इन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए जहां यह उम्मीद जताई कि यह ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगें वहीं भ्रष्टाचार से दूर रहने की सलाह भी दी.मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने कार्यकाल के तीन सालों में केवल पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर 11451 नियुक्ति की गईं हैं वहीं आने वाले दिनों में और भी नियुक्ति की जाएंगी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours