रांची के चान्हो थाना क्षेत्र में नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने प्रेमी के साथ जंगल में घुमने गई थी, तभी आरोपियों की नजर इन पर पड़ी. आरोपियों ने बच्ची और प्रेमी पर दबाव डालकर अश्लील वीडियो बनाया. प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की. पीड़िता के साथ छेड़खानी भी की गई.

पुलिस को घटना की जानकारी वायरल वीडियो के माध्यम से हुई. पुलिस ने मामले में त्वरीत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी युवकों को हिरासत में लिया. मामले की मॉनिटरिंग खुद ग्रामीण एसपी अजित पीटर डुंगडुंग कर रहे हैं.

एसपी ने बताया कि घटना में अबतक पीड़िता का बयान दर्ज नहीं हुआ है. बयान दर्ज होने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं. एसपी ने वीडियो को शेयर ना करने की लोगों से अपील की.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours