खूंटी पुलिस ने हथियार के साथ आठ पीएलएफआई उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. इनलोगों को अड़की थानाक्षेत्र के कुलबुरू जंगल से गिरफ्तार किया गया. तलाशी में इनके पास से एक कार्बाइन, एक डीबीएल गन, गोलियां, मोबाइल और पिट्ठू बरामद हुए हैं.

एसपी अश्विनी सिन्हा ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का एक दस्ता कुलबुरू के जंगल के पास गतिविधि कर रहा है. इस सूचना के आधार पर जिला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जंगल के इलाके में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान इन आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया.

एसपी के मुताबिक दस्ते का कमांडर दीतनाग को गिरफ्तार नहीं किया जा सका, क्योंकि वो छापेमारी से ठीक पहले मौके से निकल गया था. हालांकि उसकी भी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है. गिरफ्तार उग्रवादियों से भी पूछताछ की जा रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours