पलामू I पलामू के धरती पुत्र पूर्व राज्यपाल डा.भीष्म नारायण सिंह का निधन हो गया. दिल्ली के नजदीक नोएडा फोर्टिस अस्पताल में अस्पताल में बुधवार को आखरी सांस ली.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.भीष्म नारायण सिंह का पिछले कई दिनों से इस अस्पताल में इलाज चल रहा था. इस दौरान उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने वालों का वहां तांता लगा था.डॉ.भीष्म नारायण सिंह पलामू के छत्तरपुर उदयगढ़ गांव के रहने वाले थे.उनकी मौत की खबर के बाद जिले में शोक की लहर छा गई.उनके डालटनगंज आवास पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया.
वह पहली बार 1980 में इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री बनाये गए थे. वहीं वर्ष 1983 में भी भीष्म नारायण केंद्रीय मंत्री रहे.1984 में उन्होंने असम मेघालय के राज्यपाल का पदभार संभाला और 1991 में तमिलनाडु के भी राज्यपाल बनाये गए.स्वर्गीय भीष्म नारायण आखरी बार पलामू मार्च 2017 में आये थे. वह अपने गांव छत्तरपुर के उदयगढ़ गये थे, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया था.फिलहाल काफी समय से वह दिल्ली में ही रहते थे.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार होगा.दिवंगत पूर्व राज्यपाल के पुत्र भरत सिंह मुखाग्नि देंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours