पुणे के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने रांची में दबिश दी और सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी के आवास पर छापेमारी की. नामकुम पुलिस के सहयोग से की गई इस छापेमारी में महाराष्ट्र पुलिस ने कई सामान और दस्तावेज जब्त किए. हिंसा मामले में स्टेन स्वामी की भूमिका संदिग्ध बतायी गई है.

मंगलवार को तड़के छह बजे पुणे क्राइम ब्रांच की टीम ने फादर स्टेन स्वामी के नामकुम बगीचा स्थित आवास पर छापेमारी की. इस दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने करीब तीन घंटे तक फादर के मकान की तलाशी ली. लैपटैप, कम्प्यूटर, मोबाइल, कैमरा और कई अन्य सामान के साथ-साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए.

पुणे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर दीपक निकम ने कहा कि पुणे में दर्ज यूएपीए एक्ट से जुड़े आपराधिक मामले में स्टेन स्वामी के घर तलाशी ली गई. उस मामले में स्टेन स्वामी की भूमिका की जांच की जा रही है. स्टेन स्वामी के घर से जब्त सामानों को फोरेंसिक लैब भेज कर जांच करवायी जाएगी.

वहीं छापेमारी को लेकर स्टेन स्वामी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. उनके घर पुणे क्राइम ब्रांच की आठ सदस्यीय टीम ने छापा मारा. सूत्रों की माने तो इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के यहां भी एक साथ छापेमारी की गई. 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours