15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने कहा है कि वो साकारात्मक विचार के साथ रांची आए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड को उसके बाजिब हक से वंचित नहीं किया जाएगा. तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे एनके सिंह ने कहा कि वो तीन दिनों तक राज्य के लोगों से मुलाकात करेंगे और राज्य हित में जो कुछ होगा वो किया जाएगा.

एनके सिंह ने कहा कि वह राज्य सरकार से बात करने के पूर्व कुछ नहीं कहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सबकुछ सकारात्मक हैं. सकारात्म दृष्टिकोण से ही आयोग काम कर रहा है. वहीं विकास आयुक्त डीके तिवारी ने कहा कि किसी भी राज्य में पांच वर्षों के बाद वित्त आयोग की टीम आती है. हम सभी बहुत हर्षित हैं कि वित्त आयोग की टीम आई है. हमलोगों ने पूरी तैयारी कर रखी है.

डीके तिवारी ने कहा कि राज्य को केंद्र से अधिक से अधिक आर्थिक सहायता मिले इसके लिए गुरुवार और शुक्रवार को बैठक की जाएगी. साथ ही क्षेत्रों का भ्रमण भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री संबोधित भी करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड राज्य में वनभूमि और माइनिंग को लेकर समस्याएं उत्पन्न होते रहती हैं. स्वास्थ्य और शिक्षा में हम थोड़े पिछड़े हुए हैं. इसमें हमें राष्ट्रीय स्तर से कहीं ऊपर जाना है. इसी पर गुरुवार को परिचर्चा होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड पूरे देश को माइनिंग के मामले में योगदान देता है. इससे पूरे देश की प्रगित होती है. झारखंड को निश्चित रूप से उसका हक मिलेगा.

इससे पहले वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह अपनी टीम के साथ रांची पहुंचे जहां रांची एयरपोर्ट पर सूबे के विकास आयुक्त डीके तिवारी और वित्त सचिव सुखदेव सिंह ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर विकास आयुक्त डीके तिवारी ने कहा कि एनके सिंह साकारात्मक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं. लिहाजा उनसे झारखंड को बड़ी उम्मीद है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours