रांची के कांके इलाके के सामूहिक मौत मामले में मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए. दिल्ली और कोलकाता से आए परिजनों ने शव लिया. परिजनों का कहना है कि देर से सूचना मिलने और दूर रहने की वजह से उन्हें आने में देरी हुई.
परिजनों का कहना है कि आर्थिक परेशानी की वजह से ही पूरे परिवार ने मौत को गले लगाया. उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार मिथिला मंच और पुलिस के सहयोग से रांची में ही किया जाएगा. इस बीच मकान मालिक के बयान पर कांके थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई.
पुलिस के मुताबिक, कांके में ही रहने वाली बेटी को शिकायत दर्ज कराने को कहा गया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, बेटी अपने परिजनों के शव को देखने तक नहीं आई.
गत सोमवार को कांके के अरसंडे में एक ही परिवार के सात लोगों का शव घर में मिला. पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों की हत्या कर दीपक झा और उसके भाई रूपेश ने अंत में खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार ऐसे आर्थिक परेशानी और कर्ज के चलते किया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours