हिरणपुर- रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई हिरणपुर की बैठक स्थानीय पुस्तकालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंत्री चंदन दत्ता ने की। बैठक में मुख्य रूप से 2 बिंदुओं पे चर्चा की गई। बैठक में आगामी 8 अगस्त से 30 अगस्त तक होने वाली सदस्यता अभियान पे चर्चा की गई। वही प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिकाश कुमार दास ने विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को बताया कि विश्व के सबसे बड़ा छात्र संगठन से जुड़ने के लिए विद्यार्थी परिषद पूरे भारत वर्ष में सदस्यता अभियान चलती है।वही जहाँ पाकुड़ जिले को 4000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ एवं हिरणपुर इकाई को 1000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ।
वही दूसरे बिंदु पे चर्चा करते हुए नगर मंत्री चंदन दत्ता ने बताया कि एक ओर जहां सरकार पाकुड़ जिले को शिक्षित बनाने के लिए भरदम प्रयास कर रही है तो वही दूसरे ओर हिरणपुर प्रखंड में निजी स्कूलों के नाम पर काफी फर्जीबाड़े की काम की जाती है। देखा जाता है कि निजी विद्यालयों के निर्देशक एवं प्रिंसिपल के द्वारा R.T.E नियमो की धज्जियां उड़ाई जाती है।
ठीक उसी प्रकार प्रखंड में ऐसे कई निजी विद्यालय है जो बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
RTE नियम के तहत किसी भी निजी विद्यालय को चलाने हेतु अपना जमीन होना चाहिए या किसी के जमीन को 30 साल के लिए लीज़ में लेकर चलाया जा सकता है परंतु आज कल देखा जा रहा है कि निजी विद्यालय के निर्देशक एवं प्रिंसिपल सरकार को अपने जमीन दिखा कर दूसरे के जमीन में अस्थायी रूप से अपना स्कूल का धंदा चला रही है।
देखा जा रहा है की निजी विद्यालयों के निर्देशक RTE के एक नियम को नही बल्कि सभी नियमो की धज्जियां उड़ा के अपना धंदा चला रही है।
प्रखंड में ऐसे भी विद्यालय है जो एक नाम के सहारे अपना दो विद्यालय चला रही है परंतु पदाधिकारी इसमें अपना मौन साधे हुए है।
बैठक में नगर मंत्री ने कहा इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए अन्यथा विद्यार्थी परिषद जल्द ही आंदोलन करेगी।
बैठक में मुख्य रूप से बैठक में मुख्य रूप से विशेष आमंत्रित सदस्य मिलन रूज , नगर सह मंत्री सोविक शील ,किशोर कुमार मांझी,चंदन कुमार राय, प्रतीक शील, महानंद साहा, अंकित साहा , चंदन रक्षित आदि मौजूद  थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours