झारखंड के धनबाद में हुए बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी नंदकिशोर सिंह उर्फ बबलू सिंह उर्फ मामा की गुरुवार को जिला कारा में पुलिस ने पहचान परेड कराई. पहचान परेड के लिए रंजय हत्याकांड के समय मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे राजा यादव को सरायढेला थाना की पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडल कारा लेकर पहुंची. पहचान परेड के दौरान मौके पर मजिस्ट्रेट के साथ थाना प्रभारी सह केस के अनुसंधान कर्ता निरंजन तिवारी भी मौजूद थे.

इससे पहले धनबाद पुलिस मंगलवार देर रात हत्याकांड के मुख्य आरोपी नंदकिशोर सिंह उर्फ बबलू सिंह उर्फ मामा को ट्रांजिट रिमांड पर आरा से धनबाद लाई थी. जिसके बाद बुधवार को धनबाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नंद कुमार सिंह उर्फ मामा को जेल भेज दिया गया था.

बता दें, 29 जनवरी की शाम झरिया विधायक संजीव सिंह के खासमखास रंजय सिंह की हत्या सरायढेला बिग बाजार के समीप चाणक्य नगर के समीप गोली मारकर कर दी गई थी. जिसके बाद रंजय के साथ मौजूद राजा यादव के बयान दर्ज कर मामा के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई. तभी से मामा फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours