राज्यसभा के उपसभापति बनने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह को बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जीत लगभग तय थी, लेकिन विपक्ष ने इसे भी मुद्दा बनाने की कोशिश की. सीएम ने कहा कि इस जीत के साथ यह तय हो गया कि ना सिर्फ 2019 बल्कि 2024 तक केन्द्र और राज्य की सत्ता के लिए कोई वैकेन्सी नहीं है.
गौरतलब है कि गुरुवार को राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव हुआ. इसमें एनडीए के उम्मीदवार पूर्व पत्रकार व जेडीयू सांसद हरिवंश नारायण सिंह को जीत मिली. हरिवंश को 125 वोट मिले, वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी के पूर्व महासचिव बीके हरिप्रसाद को 105 वोट मिले.
हरिवंश नारायण सिंह का जन्म यूपी के बलिया के सिताब दियारा में एक राजपूत परिवार में हुआ है. उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति की कुर्सी पर बैठने से पहले बैंकर और संपादक के तौर पर भी काम किया है. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल करने वाले हरिवंश ने शुरुआती दिनों में बैंक में हिन्दी अधिकारी के रूप में काम किया था.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours