नेता प्रतिपक्ष और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का आज यानि 10 अगस्त को जन्मदिन है.इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में जेएमएम नेता  और कार्यकर्ताओं ने केक काट कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया.हालांकि राजधानी में फैले चिकनगुनिया और डेंगू के कारण बेहद सादगी के साथ मनाया गया.इस अवसर पर पार्टी के नेता सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि हेमंत दीर्घायू हो स्वस्थ्य रहें. वहीं सूचना है कि मुख्य मंत्री रघुवर दास ने भी नेता प्रति पक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंच सोरेन को इस अवसर पर अपना बधाई संदेश भेजा.

वहीं हेमंत सोरेन ने टि्वटर पर लिखा कि परिवार के बीच जन्मदिन के मौक़े पर आज पार्टी के कार्यकर्ता, शुभचिंतकों के द्वारा बधाई एवं प्यार तथा बड़ों के द्वारा जो आशीर्वाद मिला है वो मुझे आने वाले संघर्षों में सत्य के साथ खड़े रहने के लिए आत्मबल देगा. सभी झारखण्ड वासियों को उनके साथ के धन्यवाद. उन्होंने कहा कि अमर शहीद शेरे झारखण्ड ऐल्बर्टएक्का की पत्नी बलमदिनाएक्का ने मुझे जन्मदिन के मौक़े पर शुभाशीष दिया.ऐसा महसूस हुआ कि झारखण्ड के शहीदों ने अपना आशीष इनके माध्यम से भेजा है. मैं हमेशा प्रयासरत रहूंगा की झारखण्ड के शहीदों ने जिस सोना झारखण्ड की सपना देखे थे,वह पूरा कर पाऊं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours