राजधानी रांची में क्राइम इन्वेस्टिगशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. एक साथ 40 से अधिक गैर सरकारी संस्थान (एनजीओ) के ऑफिस में छापेमारी की गयी है. विदेशी सहायता नियमन कानून (एफसीआरए) के तहत ये शिकंजा कसा गया है.
जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय के निर्देश पर ये छापेमारी की गई है. दरअसल गृह मंत्रालय को इन एनजीओ के खिलाफ शिकायत मिली थी. उसी सिलसिले में एनजीओ के दफ्तरों में कागजों को खंगाला गया. हालांकि सीआईडी के अधिकारी छापेमारी के सिलसिले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हुए.
छापेमारी के दौरान इन कागजातों को खंगाला गया
- एफसीआरए रजिस्ट्रेशन पेपर
- एफसीआरए बैंक एकाउंड और सब एकाउंट
- एफसीआरए फंड का एमओयू पेपर, डोनेशन रिसीट, ऑडिट रिपोर्ट
- कैश बुक, लेजर, स्टॉफ पेमेंट रजिस्टर
- चल अचल संपत्ति, बिल वाउचर, फिल्ड रिपोर्ट
- एफसीआरए रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी, एफसीआरए युजर आईडी एंड पासवर्ड
सीआईडी और पुलिस सूत्रों की माने तो छापेमारी में जब्त किये गये कागजात और तथ्यों की समीक्षा के बाद गलत पाये जाने पर एनजीओ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. रजिस्ट्रेशन रद्द भी की जा सकती है. आशंका है कि इन एनजीओ के द्वारा विदेशी फंड का गलत इस्तेमाल किया गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours