रांची के सिकीदरी घाटी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. रांची से कथारा फुसरो जा रही बस सिकीदरी घाटी में असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक महिला भी शामिल है.

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि बस चालक द्वारा बस पर नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ है. बस असंतुलित होकर सिकीदरी घाटी की चट्टानों से जा टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची रांची और रामगढ़ थाना पुलिस ने हादसे में घायलों के अस्पताल पहुंचाया.

पुलिस ने बताया कि घटना में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों का रिम्स और गोला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों की मांग से भी वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवा दिया है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सिकीदरी घाटी में आये दिन हादसे होते रहते हैं, और इसे लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. इसी के चलते यह बस हादसा हुआ है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours