दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर वासियों को दो नए हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है. ये दोनों ट्रेन संतरागाछी (हावड़ा) से प्रस्थान कर भाया टाटानगर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी. साप्ताहिक चलने वाली दोनों ट्रेनों में से एक जबलपुर और दूसरी पुणे को जाएगी. पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए एक और सीधी ट्रेन की सुविधा मिली है. रेलवे ने जबलपुर स्पेशल ट्रेन की सफलता के बाद इस ट्रेन को चलाए जाने का फैसाल किया.

संतरागाछी-पुणे-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (20821-20822)

दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन से 18 बोगियों की संतरागाछी से पुणे के लिए हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन 11 अगस्त को संतरागाछी (20822) और पुणे (20821) से 13 अगस्त को परिचालन शुरू होगा. नई ट्रेन का नंबर 20822 व 20821 आरक्षण सिस्टम में भी अपलोड हो गया है. इस ट्रेन को संतरागाछी व पुणे के बीच 14 स्टेशनों पर ठहराव मिले हैं. शनिवार शाम में 6.25 बजे संतरागाछी से खुलकर ट्रेन रात में 9.55 बजे टाटानगर स्टेशन आएगी. वहीं सोमवार के दिन में साढ़े 10 बजे पुणे से खुली ट्रेन मंगलवार दोपहर 2.10 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस नए हमसफर ट्रेन में दोनों ओर से वातानुकूलित-3टीयर के 16 कोचों के साथ दो जेनरल बोगियों का समायोजन होगा. यह ट्रेन संतरागाछी से पुणे के बीच खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, रसुगोड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, भुसावल, कल्याण और पनवेल होते हुए चलेगी.

संतरागाछी-जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस ( 20827-20828)

वहीं दूसरी हमसफर ट्रेन का परिचालन संतरागाछी-जबलपुर-संतरागाछी के बीच होगा. यह ट्रेन 8 अगस्त से सांतरागाछी (20828) से प्रत्येक बुधवार को और 9 अगस्त से जबलपुर (20827) से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी. बुधवार की रात में 8.25 बजे संतरागाछ़ी से खुलकर ट्रेन रात में 12.05 बजे टाटानगर स्टेशन आएगी. वहीं गुरुवार को रात में 8.55 बजे जबलपुर से खुली ट्रेन शुक्रवार दोपहर 12.20 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस नए हमसफर ट्रेन में दोनों ओर से वातानुकूलित-3टीयर के 16 कोचों का समायोजन होगा. इस ट्रेन का ठहराव संतरागाछी और जबलपुर के बीच खड़गपुर, टाटानगर, राउलकेला, झारसुगड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, शहडोल, कटनी (साउथ) होगा.

बता दें कि इन दोनों ट्रेनों में सीसीटीवी लगे होंगे. इन ट्रेनों में उन्नत किस्म के टॉयलेट, प्रत्येक बर्थ में चार्जिंग प्वाइंट, नाइट लैंप, अग्निरोधक पर्दे, टॉयलेट में बच्चों के लिए बेबी सीट वगैरह की सुविधाएं होंगी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours