झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली में उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. इस दौरान राज्य की रेल परियोजनाओं और कोयला से संबंधित मुद्दों पर बातचीत हुई. न्यूज-18 से खास बातचीत में सीएम ने कहा कि टीवीएनएल को रेलवे रैक से कोयला नहीं दिया जा रहा है, समय पर कोयला उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया, जिससे बिजली का उत्पादन ठीक से हो सके. सीएम ने कहा कि मंत्री से कई रेल परियोजनाओं पर सकारात्मक बातचीत हुई.
रघुवर दास ने कहा कि एससी-एसटी और पिछड़े वर्ग की छात्रवृति के लिए वित्तीय कमी से वित्त मंत्री को अवगत कराया. बतौर सीएम वित्त मंत्री ने भरोसा दिलाया कि छात्रवृति के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.
सीएम ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग को संवैधानिक अधिकार दिया गया. इससे करोड़ों पिछड़े लोगों को फायदा होगा. इसके लिए प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं. इससे झारखण्ड और अन्य राज्यों को भी फायदा मिलेगा.
एनआरसी के मुद्दे पर रघुवर दास ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार काम हो रहा है. देश की एकता और अस्मिता के सवाल पर किसी को भी कोई नकारात्मक बयान नहीं देना चाहिए.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours