सूबे की रघुवर दास सरकार ने रिनपास की खाली पड़ी 23 एकड़ जमीन पर कैंसर केयर यूनिट खोलने का निर्णय लिया है.इस बाबत फैसला मंगलवार को रघुवर दास कैबिनेट ने लिया.यह कैंसर केयर यूनिट टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के साथ पीपीपी मोड पर बनेगा.आज रघुवर दास कैबिनेट ने कुल दस प्रस्तावों पर मुहर लगाई है.अन्य फैसलों के तहत धनबाद के तात्कालीन भू अर्जन अधिकारी उदयकांत पाठक के सेवा से बर्खास्त कर दिया गया.जानकारी देते हुए कैबिनेट और गृह सचिव एसकेजी रहाटे ने कहा कि स्कूली बच्चों की शैक्षणिक भ्रमण यात्रा में भी संशोधन किया गया है.

कैबिनेट के अन्य फैसलों में सी डैक के आपातकालीन सेवा नंबर 112 को राज्य भर में संचालित करने का जिम्मा लिया गया.तय हुआ कि चतरा जिला के स्वास्थ्य उपकेन्द्र टीकर व स्वास्थ्य उपकेन्द्र ईचाकिला प्रताप पुर का भवन निर्माण होगा.ग्रामीण जिलापूर्ति योजना के लिए 11 योजनाओं को मंजूरी दी गई.उत्तर कोयल परियोजना के शेष काम को जल्द संपन्न करने का निर्णय लिया गया.चतरा जिला के भवन निर्माण होगा.ग्रामीण जालपूर्ति के लिए चार अरब चौतीस करोड़ आठ लाख की राशि निर्गत की गई. कैबिनेट के फैसलों की कैबिनेट सचिव एसकेजी रहाटे ने मीडिया को जानकारी दी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours