चतरा में एक दंपति पर दबंगों ने कहर बरपाया. पहले दोनों की जमकर पिटाई की, फिर सिर मुंडवाकर पूरे गांव में घुमाया. बाद में गांव से बाहर निकाल दिया. यह घटना जिला मुख्यालय से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजपुर थाना इलाके के पांडेयडीह गांव की है.
दरअसल पीड़ित युवक ने एक वर्ष पूर्व गांव की ही एक युवती से शादी कर ली. एक वर्ष बाद जब वह अपनी पत्नी के साथ गांव लौटा, तो गांव के दबंगों ने पंचायत बैठा कर तुगलकी फरमान सुनाया. इसके बाद पति- पत्नी की हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की गई, फिर सिर मुंडवाकर गांव से बाहर निकाल दिया गया.
दबंगों ने दम्पति को यह भी धमकाया कि अगर घटना की सूचना पुलिस को दी गई, तो अंजाम बुरा होगा. पति-पत्नी ने भागकर सदर प्रखंड के लेम गांव में जान बचाई. 5 माह की गर्भवती पत्नी पर भी दबंगों को तरस नहीं आई. पिटाई ने घायल महिला ने सदर अस्पताल चतरा में इलाज करवाया. पूरी घटना को राजपुर थाने से 50 गज की दूरी पर अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours