झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है. काके थाना इलाके के बुकरु चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में गुरुवार को 5 बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक से करीब 4 लाख 29 हजार नकद रुपए लूट लिए और वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बता दें कि डकैती के समय बैंक की सुरक्षा में कोई भी गार्ड तैनात नहीं था.
बता दें कि इस दौरान डकैतों ने बैंक कर्मियों से मारपीट भी की, जिसकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हालांकि डकैतों ने बैंक में लगे सीसीटीवी के डीवीआर (डाटा) को भी अपने साथ ले गए. इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12.30 बजे बैंक के अंदर जब 5 अपराधी घुसे थे, तब उस दौरान बैंक में 3 से 4 ग्राहक भी मौजूद थे. फिलहाल, इस घटना के बाद से बैंक कर्मी दहशत में हैं.
बता दें कि इस दौरान घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस का सहयोग देने के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई. बहरहाल, एक बार फिर रांची में दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों ने रांची पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours