प्रदेश कांग्रेस ने झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है. वित्त आयोग की बैठक में भाग लेने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े भ्रामक हैं. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का आंकड़ा अलग-अलग होने से
राज्य की स्थिति का पता चल जायेगा.
डॉ. अजय ने बिहार से ज्यादा झारखंड को विशेष राज्य की आवश्यकता बताते हुए कहा कि झारखंड इसकी अहर्ता पूरी करता है. जमशेदपुर-रांची नेशनल हाइवे की बदहाली के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेवार मानते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में केस दर्ज करायेगी. केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चीन अपनी शक्ति बढा रहा है, वहीं सरकार लोकसभा में लगातार झूठ बोल कर सदन को गुमराह करने में लगी हुई है.
झारखंड के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को वित्त आयोग ने राजनीतिक दलों से उनका सुझाव जाना. भाजपा की ओर से दीपक प्रकाश, प्रदीप वर्मा, जेएमएम की ओर से हेमंत सोरेन, जेवीएम से प्रदीप यादव, कांग्रेस की ओर से डा.अजय कुमार, सीपीआई की ओर से भुवनेश्वर प्रसाद मेहता शामिल हुए. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड के लिए विशेष पैकेज की मांग की.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours